top of page
Search

कोरोना में पुलिस की बड़ी जीत

  • legalnewsambala
  • Apr 5, 2020
  • 2 min read

बढ़ते है अगली ख़बर पर एक तरफ़ देश मे कोरोना के चलते महामारी ने वैश्विक महामंदी का दौर शुरू हो चुका है । साथ ही देश भर के कई राज्यो ने शराब के ठेके बंद कर दिए है मगर नशे की खेप के गोरखधंधे में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर के तस्कर हरियाणा के मेवात में सक्रिय है


जिसे आज मेवात पुलिस ने तीन नाइजीरियन को लगभग 8 करोड की हीरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साउथ रेंज के एडीजीपी आरसी सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मेवात पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणियां की देखरेख में सीआईए इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शिकारपुर के रहने वाले रफीक पुत्र नसीर मुबारिक पुत्र अनीश को 50 हजार रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मेवात में हीरोइन पहुंचाने वाले लोगों की जानकारी लेनी शुरू कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर जांच में पुलिस को पता लगा कि हीरोइन को मेवात में सप्लाई करने वाले सोनू उर्फ लोकेश निवासी पलवल को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पूछताछ में पता चला कि मेवात के तावडू क्षेत्र में तीन नाइजीरियन गिरोह द्वारा हेरोइन की सप्लाई की जाती है,


जिनका पता मोहन गार्डन दिल्ली में बताया गया। जो

भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की सप्लाई दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सप्लाई करने का काम करते हैं। इस पर मेवात पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने पुलिस को दिल्ली मोहन गार्डन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिए।

जिस पर कार्रवाई करते हुए मेवात पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर तीनों जनों को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। जिनकी पूछताछ में ऐलोर चुकवूदी ,एमुअल व निकोलस के रूप में पहचान हुई है। जांच में पता चला कि इनमें से एक आरोपी एमुएल पहले भी नशा तस्करी में पंजाब में गिरफ्तार हो चुका है ,और इतना ही नहीं निकोलस की वीजा अवधि भी 3,4 ,2020 को समाप्त हो चुकी है ।


एडीजीपी आरसी सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से 2 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 करोड से ऊपर है । उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आरोपियों से इस मामले से जुड़े लोगों के बारे में भी छानबीन की जाएगी ।


उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा में लगभग सबसे बड़ा मामला हेरोइन का पकड़ा गया है। जिसकी मेवात पुलिस बहुत ही बधाई की पात्र है। एडीजीपी आरसी सिंह ने मेवात पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणियां की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इतना बड़ा मामला मेवात पुलिस ने सुलझा कर हरियाणा पुलिस का मान बढ़ाया है। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा । इतना ही नहीं मेवात पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजरानिया को भी इस कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे।



 
 
 

1 Comment


legalnewsambala
Apr 05, 2020

Ok

Like
Post: Blog2_Post

+91 8708499446

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • Instagram
  • YouTube

©2020 by Ambala Legalnews. Proudly created with Wix.com

bottom of page